ट्विटर के रुख में आई नरमी, कहा-डिजिटल नियमों के अनुपालन का हरसंभव प्रयास कर रहे

नई दिल्ली, जून 09: भारत सरकार के नए डिजिटल नियमों 2021 का पालन करने को लेकर टालमटोल कर रही सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के रुख में बदलाव देखने को मिल रहा है। ट्विटर ने इस मामले पर नरम रुख अपनाते हुए बयान जारी किया है। ट्विटर ने सरकार को भेजे एक संदेश में कहा है कि वो डिजिटल नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। ट्विटर भारत के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहा है और बना भी रहेगा।

Making every effort to comply with new IT rules: Twitter tells govt

ट्विटर के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि, हमने भारत सरकार को आश्वासन दिया है कि ट्विटर नए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। हमने भारत सरकार को आश्वासन दिया है कि ट्विटर नए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसमें आगे कहा कि- "हमारी प्रगति पर एक ओवरव्यू भारत सरकार के साथ साझा किया गया है। हम लगातार भारत सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत करते रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक ट्विटर ने भारत सरकार को आईटी नियमों के अनुपालन के बारे में लिखा कि, दिशा निर्देशों के पीछे अंतर्निहित इरादे का पालन करने के लिए हमने नोडल संपर्क व्यक्ति और निवासी शिकायत अधिकारी को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया है। हम स्थायी आधार पर पद भरने के लिए भर्ती करते हैं। हम मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति को अंतिम रूप देने के उन्नत चरणों में हैं और हम अगले कई दिनों में आपको अतिरिक्त विवरण प्रदान करने की योजना बना रहे हैं।

दरअसल, पिछले आरएसएस नेताओं और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायूड के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाने को लेकर विवाद के बीच सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ट्विटर को अल्टीमेटम दिया था कि वो डिजिटल नियमों का पालन सुनिश्चित करे अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+