रिटायर्ड IAS ने शेयर किया 'माखन वाली माता' का वायरल VIDEO, लोग बोले-उठा ले 'विनोद' इसे
नई दिल्ली, 04 अगस्त: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, उसके अंदर दैवीय शक्तियां हैं। वायरल हो रहे वीडियो में महिला मक्खन और घी खाती दिख रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसे 'माखन वाली माता' बता रहे हैं। वीडियो कई सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला का वीडियो हो रहा है वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, एक भारी भरकम महिला शरीर पर कई मालाएं डाले बैठी हुई है। उसके शरीर को कई तरह की फूलों और पत्तियों की मालाओं से ढका गया है। उसके पीछे दो महिलाएं बैठी नजर आ रही हैं। जो उसकी सेवा करती दिख रही हैं। वहीं वीडियो में तेज आवाज में ढोल और संगीत बज रहा है। महिला उनकी धुन पर झूम रही हैं।

महिला लगातार घी और मक्खन खा रही है
वीडियो में दिख रहा है कि,एक शख्स महिला के उपर लगातार खाने-पीने की चीजें चढ़ाता नजर आ रहा है। पुरुष महिला के सिर दही जैसी चीज उड़ेल देता है। सिर और मुंह पर बह रहे उस माखन को महिला खाने लगती है। इसके बाद उसके सिर पर घी उड़ेल दिया जाता है। महिला उसे बड़े चाब से जीभ से चाट-चाट कर खाने लगती है। महिला के उपर लगातार खाने-पीने की चीजें उड़ेली जा रही हैं।

लोग बोले-मटकी माखन वाली माता
वीडियो दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के नम्मा कंचीपुरम का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो को लेकर और अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई यूजर्स द्वारा शेयर किया गया है। पूर्व आईपीएस सूर्य प्रताप सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, पाखंड के बाज़ार में "मटकी माखन" वाली माता,लॉन्च हो चुकी हैं। घी,दही,मक्खन का भोग ग्रहण करने का Live शो देखो। पाखंड सिर चढ़कर बोल रहा है।
लोग जमकर उड़ा रहे हैं मजाक
वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स @Priyankajit51 ने लिखा कि, ये माता खुद ही इतनी गोल मटोल मटके जैसी है इसको माखन खिलाकर अंधविश्वासी लोग कहीं इसी मटकी को ना फोड़ दें। वहीं एक शख्स ने लिखा कि, उठा ले 'विनोद' इसे। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, इतने माखन खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के भी खतरा है। और मोटापा भी काफी है भक्तों को चाहिए कि कुछ सोचे माता के हित में।












Click it and Unblock the Notifications