शीला दीक्षित ने 15 सालों में दिल्ली को बदल दिया: राहुल गांधी

राहुल ने संप्रग सरकार की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए कहा कि हमने पिछले दस वर्षों में लोगों को अधिकार देने के लिए कानून बनाये। हम गरीबों, मजदूरों और पिछड़े वर्ग को ताकतवर बनाने के लिए कानून बनाते हैं और जब भी हम ऐसा करते हैं तो भाजपा और समस्त विपक्षी दल इसका विरोध करते हैं। जब गरीबों के लिए बिल बनाने की बात की जाती है तो वह कहते हैं कि पैसा कहां से आएगा लेकिन हमने दिखा दिया है कि ऐसे कामों के लिए पैसा कैसे निकाला जाता है।
राहुल ने खाद्य सुरक्षा बिल का वर्णन किया। इसके पहले की चुनावी रैलियों में भी वह खाद्य सुरक्षा बिल और भूमि अधिग्रहरण बिल पास करवाने के लिए पार्टी की प्रशंसा करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications