दून एक्सप्रेस में मचा हंगामा, मेजर ने महिला को छेड़ा, जीआरपी ने किया गिरफ्तार
पटना। ट्रेन के भीतर महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस में हुई है। एसी कोट में हुई इस घटना के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे लोग तमाशा देखते रहे। दरअसल महिला ने मेजर पर ट्रेन के भीतर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, लेकिन लोगों ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं। महिला का कहना है कि जब उसने छेड़खानी का विरोध किया तो उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने मेजर की जमकर पिटाई कर दी। महिला ने रेलमंत्री को ट्वीट करके इस घटना के बारे में जानकारी दी।

आर्मी इंटेलिजेंस में हैं मेजर
महिला की शिकायत के बाद आरोपी मेजर को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना दून एक्सप्रेस के एसी कोच 2 में सीट नंबर 13-14 की है, जहां दंपति हरिद्वार से भभुआ जा रहे थे। इसी कोच की सीट नंबर 16 पर आर्मी इंटेलिजेंस में मेजर मारुति नंद भी सफर कर रहे थे। वह उत्तराखंड जोन के प्रभारी हैं और मूल रूप से बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के महमूदपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात जब ट्रेन नजीबाबाद के पास से गुजर रही थी तो इसी बीच महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला ने मेजर पर छेड़खानी और पिटाई का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद टीटीई ने इस बारे में कंट्रोल रूम को सूचित किया। शुक्रवार सुबह जब ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो जीआरपी ने मेजर को ट्रेन से नीचे उतार लिया। जिसके बाद महिला ने मेजर के खिलाफ बरेली जीआरपी में तहरीर दी।

मेजर ने छेड़खानी से किया इनकार
ट्रेन के भीतर हुई इस घटना के बारे में महिला ने रेल मंत्री को ट्वीट करके बताया। जिसके आधार पर जीआरपी ने मेजर के खिलाफ छेड़खानी का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को रेलवे मजिस्ट्रेट के न्यायालय में भेज दिया गया। जहां से मेजर को जमानत पर बरी कर दिया गया। वहीं इस घटना के बारे में मेजर का कहना है कि उसने महिला के साथ छेड़छाड़ नहीं की है, दरअसल वह शौंच जाने के लिए जूता पहन रहा था तभी महिला से उसका पैर गलती से लग गया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया, हालांकि मैंने महिला से तुरंत माफी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications