दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, कई लोग घायल
उत्तर प्रदेश में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली से सहारनपुर हाईवे पर आज बड़ा हादसा सामने आया है। कोहरे की वजह से दर्जनों गाड़ियां हादसे का शिकार हो गईं, जिसमे कई लोग घायल हो गए। जिन गाड़ियों की टक्कर हुई उसमे स्कूल बस भी शामिल है, जिसमे स्कूली बच्चे बैठे थे। यह हादसा उत्तर प्रदेश के बागपत में पाली गांव के करीब हाईवे 709 बी पर हुआ। हादसे में मोटरसाइकिल, कार, स्कूली बसें आपस में टकरा गईं। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने की वजह से यह हादसा हुआ। कई स्कूली बच्चे भी इस हादसे में घायल हुए हैं।
बागपत स्थित स्यादवाद इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च के छात्र स्कूली बस में सवार थे। ये लोग दिल्ली मैराथन में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। एक घायल छात्रा ने कहा हम 24 लोग बस में सवार थे। छात्रा ने बताया कि हमारी बस सड़क पर खड़ी गाड़ी से टकराने वाली थी तभी ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगाया ताकि टक्कर को कम किया जा सके। तभी दूसरी बस ने हमे टक्कर मार दी, जिसकी वजह से कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इस एक्सिडेंट का वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है चारो ओर काफी कोहरा है। कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। आगे पीछे एक के बाद एक कई कारें आपस में टकरा गं। गाजियाबाद ग्रामीण के डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि कई गाड़ियां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से टकरा गईं। कुछ लोगों को इस एक्सिडेंट में चोट आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications