Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार में बस-ट्रक की टक्कर, 5 की मौत, 12 घायल

नई दिल्ली। बिहार में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा बिहार के रोहतास जिले के किरिहरी में शेवसागर ब्लॉक के पास हुआ है। यह जगह नेशनल हाईवे से तकरीब न 2 किलोमीटर दूर रहै। घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकरी दी गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है।

accident

बता दें इससे पहले शनिवार को वडोदरा में ट्रक और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादा उस वक्त हुआ जब टेंपो ट्रैवलर और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को मदद मुहैया कराई गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा वडोदरा के पादरा तहसील क्षेत्र के रणु और महुवड़ के बीच में हुआ है, जिसमे कई कई लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार वडोदरा में एक व्यक्ति की बारात जा रही थी, इसी दौरान रास्ते बारातियों से भरी टेंपो ट्रैवलर ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

घायलों को पास के अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि कई घायलों को फर्स्ट एड देने के बाद वडोदरा रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का वडोदरा के सर सायाजी जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बारे में वडोदरा के पुलिस अधीक्षक सुधीर देसाई ने बताया कि हमे अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं लग पाया है। हम घटना की जांच कर रहे हैं, जल्द ही इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+