दिल्ली: डीएनडी प्लाजा के पास बड़ा सकड़ हादसा, 2 की मौत, 4 घायल

नई दिल्ली। देश की राजधानी में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक डॉक्टर भी शामिल है। हादसा दिल्ली के डीएनडी टोल प्लाजा के पास हुआ है, जब एक ट्रक की एंबुलेंस से टक्कर हो गई। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

accident

बता दें कि इससे पहले बुधवार को दिल्‍ली के अक्षरधाम मंदिर के पास फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई थी, जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस हादसे की वजह से वहां काफी जाम लग गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने खुलवाया था। जानकारी के मुताबिक, इस भीषण हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं थी। पुलिस ने बताया कि एक बेकाबू बस ने फ्लाईओवर पर 7 गाड़ियों को टक्‍कर मारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+