यूपी चुनाव के मद्देनजर टीपू की सेना में बड़ा उलटफेर, होगी राजा भईया की वापसी?
लखनऊ। एक बड़ी खबर यूपी के सत्ता के गलियारे से है, आगामी यूपी चुनाव के मद्देनजर सीएम अखिलेश यादव अपने कैबिनेट में भारी फेर-बदल कर सकते हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक कुछ पुराने चेहरे को फिर से अखिलेश की टीम में जगह मिल सकती है तो वहीं कुछ लोगों का पत्ता भी कट सकता है।
खबर है कि बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया, अंबिका चौधरी की टीपू की सेना में वापसी होने के आसार हैं तो वहीं सुनील यादव, आनंद भदौरिया, उदयवीर सिंह, आशु मलिक और उमर अली खान जैसे नये चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
यही नहीं नितिन अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, यासिर शाह, पवन पांडेय, हेमराज वर्मा का प्रमोशन भी हो सकता है।














Click it and Unblock the Notifications