राहुल गांधी पर कैसे बरसे अमित शाह, प्रेस कॉन्फ्रेंस की 8 बड़ी बातें

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर जवानों के खून की दलाली का आरोप लगाया।

amit shah gfx

राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासत गरमाई हुई है। राहुल के बयान पर अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जवाब दिया है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी दोनों को निशाने पर लिया।

अमित शाह के प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें

अमित शाह के प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने न केवल राहुल गांधी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। बल्कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को भी घेरा। अमित शाह के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें...

अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। उन्होंने राजनीति के लिए सेना का इस्तेमाल किया, जो नहीं करना चाहिए था। ये शहीदों का अपमान है।

'दलाली शब्द कांग्रेस तक ही सीमित'

'दलाली शब्द कांग्रेस तक ही सीमित'

बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दलाली शब्द कांग्रेस के लिए आम बात है। ये कांग्रेस तक ही सीमित है।

अमित शाह ने कहा कि जिस समय देश में बड़ा खतरा मंडरा रहा हो, सेना के जवान आतंकियों और देश के दुश्मनों से लड़ रहे हों, ऐसे में ये बयान उनके मनोबल को गिराने वाला है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: शाह

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: शाह

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर अमित शाह ने कहा कि हमने इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने का फैसला लिया था लेकिन कुछ दल इस पर सवाल उठा रहे हैं। जो बेहद गलत है, ये जवानों का अपमान है, शहीदों का अपमान है।

अमित शाह ने कहा कि जिन लोगों को इसके सबूत चाहिए उन्हें पाकिस्तान के ताजा हालात को देखकर समझना चाहिए। अगर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुआ तो पाकिस्तान की सरकार ने संसद का विशेष सत्र क्यों बुलाया?

सेना के मनोबल पर पड़ेगा असर: अमित शाह

सेना के मनोबल पर पड़ेगा असर: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि जिस तरह से कुछ दल सर्जिकल स्ट्राइक को संदेह के दायरे में ला रहे हैं ये गलत है। इससे सेना की सफलता को कम करके आंका जा रहा है।

अमित शाह ने कहा कि इससे सेना के मनोबल पर असर पड़ेगा इसलिए इससे सियासी दलों को दूर रहने की अपील अमित शाह ने की है।

'सर्जिकल स्ट्राइक का दावा हमने नहीं सेना ने किया'

'सर्जिकल स्ट्राइक का दावा हमने नहीं सेना ने किया'

अमित शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की बात बीजेपी ने या सरकार ने नहीं की बल्कि सेना की ओर से की गई। हम इस मुद्दे को राजनीति से दूर रखना चाहते थे। यही वजह थी कि डीजीएमओ ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग इस मामले का सियासी माइलेज लेना चाहते हैं लेकिन ऐसा करने वालों को सोचना चाहिए कि इससे सेना और जवानों के मनोबल पर असर पड़ेगा।

केजरीवाल पर भी बरसे अमित शाह

केजरीवाल पर भी बरसे अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि आखिर सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह किसे है? क्या आपको सेना की कार्रवाई या फिर जवानों के उठाए गए कदम पर संदेह है? कुछ पार्टियां न केवल हमारी सेना का अपमान कर रही हैं बल्कि उन जवानों का भी अपमान कर रही हैं जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दे दिया है।

अमित शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सियासत की शुरूआत आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की थी। जैसे उन्होंने इस मुद्दे पर सवाल उठाए अरविंद केजरीवाल, पाकिस्तान में ट्विटर ट्रेंड में ऊपर आ गए।

'देश के जवानों का कोई अपमान नहीं कर सकता'

'देश के जवानों का कोई अपमान नहीं कर सकता'

अमित शाह ने कहा कि पूरा देश, देश की सरकार और भारतीय जनता पार्टी, सेना पर और जवानों पर पूरा भरोसा करती है। उनकी गोलियों पर भरोसा करते हैं।

अमित शाह ने कहा कि देश के जवानों का कोई अपमान नहीं कर सकता। नरेंद्र मोदी सरकार सेना के साथ उनके लिए खड़ी है। सेना के काम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

सर्जिकल स्ट्राइक पर मीडिया के रवैये के लिए दी बधाई

सर्जिकल स्ट्राइक पर मीडिया के रवैये के लिए दी बधाई

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मीडिया के रवैये की अमित शाह ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मीडिया सेना का मनोबल बढ़ाने का काम किया उसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। अमित शाह ने इस दौरान मीडिया के सहयोग के लिए भी बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+