मेजर मंजीत और दिलवर खान को प्रदान किया गया कीर्ति चक्र, जानें और किसे-किसे मिला वीरता पुरस्कार
Gallantry Award 2025: भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो कीर्ति चक्र और 14 शौर्य चक्र समेत 93 सशत्र बलों के सैनिकों को वीरता पुरस्कार देने को मंजूरी दे दी है।
भारत के दूसरे सबसे बड़े शांति के समय के वीरता पदक कीर्ति चक्र से इस पंजाब रेजिमेंट के मेजर मंजीत को और 28 नेशनल राइफल्स के नायक दिलवर खान को (मरणोपरांत) प्रदान किया गया है।

देश के सैनिकों की असारण वीरता और अदम्य साहस के लिए दिया जाने वाला कीर्ति पुरस्कार पंजाब रेजिमेंट के मेजर मंजीत को दिया गया है। मेजर मंजीत ने अप्रैल 2024 में जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी को खत्म करने और फंसे हुए नागरिकों को बचााया था जिसके लिए उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।
नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
वहीं भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट के नायक दिलवर खान को पिछले साल जुलाई में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोगान इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराने के लिए मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।
14 को मिला शौर्य चक्र
सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 14 को प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इनमें से तीन को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। इसके अलावा वीरता के लिए 1 सेना पदक, 66 सेना पदक (सात मरणोपरांत), दो नौसेना पदक (वीरता) और आठ वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।
- 1 पैरा एसएफ उप विकास तोमर
- 20 जाट रेजिमेंट मोहन राम
- डोगरा रेजिमेंट हवलदार रोहित कुमार (मरणोपरांत)
- 9जीआर 32 आरआर हवलदार प्रकाश तमांग
- इंजीनियर्स 50 आरआर मेजर आशीष दहिया
- एएससी 1आरआर मेजर कुणाल
- आर्मड 4आरआर मेजर सतेंद्र धनखड़
- 48 आरआर कैप्टन दीपक सिंह (मरणोपरांत)
- 4 असम राइफल्स सहायक कमांडेंट एशेंथुंग किकोन
- फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस फ्लाइंग (पायलट)
- कॉर्पोरल दाभी संजय हिफ्फाबाई एस्सा
- विजय एन कुट्टी जी (मरणोपरांत)
- डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ विक्रांत कुमार
- इंस्पेक्टर (जीडी) सीआरपीएफ जेफरी हिंगचुल्लो इंस्पेक्टर
सूबेदार विकास तोमर को मिला शौर्य चक्र
1 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) बटालियन के सूबेदार विकास तोमर को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के माछेड़ी सेक्टर में एक आतंकवादी को मार गिराने में उनकी असाधारण बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications