सिलिगुड़ी में बाजार में लगी भीषण आग, 7 दुकानें आई चपेट में
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यह आग सिलिगुड़ी स्थित रबींद्र नगर मार्केट में लगी है। आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग इतनी भीषण है कि इसने 7 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। अभी तक इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर मौजूद दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications