दिल्ली: कीर्ति नगर स्थित चूना भट्टी बस्ती में भीषण आग लगी
नई दिल्ली। दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में बीती रात भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह आग कीर्ति नगर स्थित चूना भट्टी बस्ती में लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर 29 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थी ताकि आग पर काबू पाया जा सके। आग इतनी भयावह थी कि फायर ब्रिगेड को और गाड़ियां मौके पर भेजनी पड़ी। कुल 45 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश क रही हैं। अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ राजेश पवार का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है और अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं।

इससे पहले गुरुवार को राजेंद्र प्लेस इलाके में स्थित एक दुकान में गुरुवार दोपहर आग लग गई थी। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद 12 दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू को बुझाया गया। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र प्लेस स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में गुरुवार दोपहर धुंआ निकलने लगा। वहां मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। शोरूम के बगल कई और दुकानें भी हैं, जिनको बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम लगाई गई।












Click it and Unblock the Notifications