पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बाजार में लगी भीषण आग
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित बिधान मार्केट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यह आग सात कॉस्मेटिक की दुकानों में लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंच गई हैं, जोकि आग बुझाने की कोशिश कर रही है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आग किस वजह से लगी है। इस हादसे में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications