आंध्र प्रदेश में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 6 की मौत, 12 घायल

हैदराबाद, 14 अप्रैल। आंध्र प्रदेश के इलुरू में अक्किरेडिगुडेम में स्थित केमिकल फैक्ट्री में बीती रात आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इलुरू के एसपी राहुल देव शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आग बीती रात नाइट्रिक एसिड, मोनोमिथाइल के लीक होने से लगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है, पीएम कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पीएम ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।

Recommended Video

    Andhra Pradesh में Chemical Factory में लगी भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 घायल| वनइंडिया हिंदी
    fire

    रिपोर्ट के अनुसार गैस लीक होने से फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिससे आग काफी भयावह हो गई। यह ब्लास्ट गैस लीक की वजह से रिएक्टर में हुआ था। हादसा फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में हुआ है। हादसे के दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिन 6 लोगों की मौत हुई है उसमे से 4 वर्कर बिहार के थे। मृतकों की पहचान उदुरुपति कृष्णन, बी कुमार, कारू रवि दास, मनोज कुमार, सुवास रवि दास, हब्दास रविदास के रूप में हुई है।

    हादसे के बाद मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इसपर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है। जो हल्की चोट आई है उन्हें 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह घायलों की स्थिति पर नजर रखें। जिले के डीएम और एसपी को निर्देश दिया गया है कि वह इस पूरे हादसे की सघनता से जांच करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+