मुंबई में बड़ा सड़क हादसा, एक कॉन्सटेबल की मौत, तीन बुरी तरह से घायल
नई दिल्ली। मुंबई में इस्टर्न एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक कार की दूसरे वाहन से टक्कर में पुलिस कॉस्टेबल की मौत हो गई है। दोनों कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज थी की कॉन्सटेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार परिवार के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। यह घटना रविवार दोपहर की है। दूसरी कार में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही ड्राइवर के खिलाफ खराब ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications