मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत, 2 की हालत गंभीर

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। यह सड़क हादसा मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के रामगढ़ गांव में हुआ है, जहां दो कार आमने-सामने से टकरा गई। दोनों कारों के बीच टक्कर इतनी भयावह थी कि कार की सीट तक बाहर आ गई है, पहिए अलग हो गए और छत बुरी तरह से टूट गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

acident

यह हादसा उस वक्त हुआ जब शादी के समारोह से वापस लौट रहे एक परिवार की वैन की दूसरी कार से टक्कर हो गई। इस दौरान तीन बच्चों समेत 11 लोगों को मौत हो गई। मृतकों में उज्जैन के महेश नगर, नागरकोट और तिलकेश्वर के रहने वाले लोग थे। हादसा बीती रात 11 बजे हुआ। सभी लोग नागदा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान 12 किलोमीटर दूर उन्हेल रोड पर सोडंग के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मृतकों में भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री अर्जुन कायत भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+