हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, 9 की मौत, 70 से अधिक घायल
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक यात्री बस नाहन में गिर गई, जिसमे 9 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की है। घटना रात रविवार की है। सिरमौर के एसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ऐसा लगता है कि बस ड्राइवर ने बस पर संतुलन खो दिया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच चल रही है।

यह हादसा कंडघाट पुलिस स्टेशन इलाके में हुआ है, जब जुंगा-साधुपुल रोड पर बस आ रही थी, तभी बस ड्राइवर ने इसपर संतुलन खो दिया और यह पुल से नीचे गिर गई। यह बस शिमला से वापस दिल्ली लौट रही थी, जिसमे काफी पर्यटक सवार थे। मौके पर जिन लोगों की मौत हुई है, उसमे तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अन्य पांच गंभीर रूप से घायल लोगों की अस्पताल में मौत हो गई । घायल लोगों का नाहन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications