गुजरात: अम्यूजमेंट पार्क में ज्वॉयराइड हादसे का शिकार, 2 की मौत, 15 घायल
नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां अम्यूजमेंट पार्क में ज्वॉयराइड के टूट जाने से दो लोगों की जान चली गई है, जबकि इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की खबर है। रविवार को यह हादसा शाम तकरीबन 4.50 बजे हुआ था, जब डिस्कवरी ज्वॉयराइड अचानक से हादसे का शिकार हो गई और यह टूट गई। इस वक्त इसपर 31 लोग सवार था। अहमदाबाद नगर पालिका ने हादसे के बाद बताया कि इसमे दो लोगों की मृत्यु हो गई है। एएमसी कमिश्नर विजय नेहरा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने घायलों का हाल लिया। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने घायलों से मुलाकात की। इस दौरान जडेजा ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय रूपानी लगातार अहमदाबाद नगर पालिका के संपर्क में हैं। उन्होंने इस हादसे से प्रभावित सभी लोगों की मदद का आश्वासन दिया है। एएमसी घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इस झूले को लाइसेंस दिया गया था। ज्वॉयराइड के रखरखाव की फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications