माझेरहाट पुल को पूरी तरह गिराकर एक साल के भीतर बनाया जाएगा नया ब्रिज: ममता बनर्जी

माझेरहाट पुल को पूरी तरह गिराकर एक साल के भीतर बनाया जाएगा नया पुल: ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए माझेरहाट पुल को पूरी तरह से गिराकर राज्य सरकार नया पुल बनवाएगी। नया पुल एक साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। ममता ने कहा कि पुल के गिरने में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि 2016 में पीडब्ल्यूडी ने माझेरहाट पुल के बारे में जानकारी दी थी लेकिन इसकी मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया, ऐसे में वो इस हादसे के जिम्मेदार होते हैं।

Majerhat Bridge collapse mamata Banerjee says new bridge wiill be constructed within year

दक्षिण कोलकाता के माझेरहाट पुल का बड़ा हिस्सा चार सितंबर की शाम को टूटकर गिर गया था। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। घटना के अलगेल दिन ममता बनर्जी ने घटनास्थल का दौरा किया था और मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ममता बनर्जी ने हादसे को लेकर कई दौर की बैठके की थीं।

पुल के गिरने के बाद विपक्ष ने ममता बनर्जी और तृणमूल सरकार को जिम्मेदार बताया था। भाजपा नेताओं ने कहा था कि सरकार की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है। भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने हादसे को लेकर कहा था कि ममता बनर्जी को केवल सीएम की कुर्सी से मतलब है, उन्हें हादसों से फर्क नहीं पड़ता। भाजपा नेता मुकुल रॉय ने पुल हादसे पर कहा है कि इस पुल के गिरने के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। वे कह रही हैं कि शहर का सौंदर्यीकरण चल रहा है, लेकिन पुराने निर्माण की मरम्मत उनके दिमाग में नहीं है। राज्य सरकार को पुल गिरने की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+