नौकरानी ने बीमार मां के लिए मालकिन की गर्दन पर रखा चाकू, मांगे 5 लाख

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में लूट का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के मेड (नौकरानी) ने बुजुर्ग मालकिन पर हमला कर दिया। उसने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया और 5 लाख रुपए की मांग की। मेड क कहना था कि उसकी मां बीमार है और इसके लिए उसे पैसा चाहिए। मालकिन ने किसी तरह खुद को बचाया और घर से बाहर आ गई। उसके बाद उसने अपने पति और बेटे को घटना के बारे में बताया। उन्‍होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद आरोपी मेड को गिरफ्तार कर लिया गया।

नौकरानी ने बीमार मां के लिए मालकिन के गर्दन पर रखा चाकू, मांगे 5 लाख

जानकारी के मुताबिक नीरज गुप्‍ता (73) परिवार के साथ ग्रेटर कैलाश के पार्ट 1 में रहती हैं। सुबह उनके पति और बेटा काम पर निकल जाते हैं। ऐसे में दिन के समय वो घर में अ‍केली रहती हैं। तुलसी नाम की नौकरानी उनके यहां काम करती थी। उसे आए 6 या 7 महीने हुए थे। घटना गुरुवार की है। सुबह करीब 7:45 बजे तुलसी काम करने के लिए आई। वह सुबह से रो रही थी। पूछने पर मेड ने बताया कि उसकी मां बहुत बीमार है। नीरज ने उसे किसी तरह से समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद नीरज सुबह 10 बजे किसी के काम से बाहर चली गईं।

मेड घर पर ही थी। दोपहर करीब 2 बजे जब वो वापस आई तो मेड को घर जाने के लिए कहा। मेड ने कमर दर्द का बहाना बनाकर वहीं रुक गई। नीरज बाहर लॉबी में बैठकर फोन पर बात करने लगी। मेड ने पीछे से आकर चुन्नी से उनका गला घोंटने की कोशिश की। महिला ने झटके से चुन्नी छुड़ाई तो तुलसी रसोई से चाकू उठाकर ले आई। उसने उनके गले पर चाकू से वार किया। वह जख्मी हो गईं। मेड ने महिला को धमकी देते हुए कहा कि उसकी मां बीमार है। उसे अभी 5 लाख रुपये चाहिए। महिला ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं। महिला ने अपने पति को फोन करने की बात कही। किसी तरह से महिला ने मेड से चाकू छीन लिया और घर से बाहर निकल गईं। मेड दूसरा चाकू लेकर उनके पीछे आईं और दोबारा हमला करने की कोशिश की। बुजुर्ग ने किसी तरह से चाकू छीनकर मेड के पैर पर वार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+