Mahua Moitra के वकील पीछे हटे, इस वजह से छोड़ा cash-for-query का मुकदमा
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने के मामले में उनके वकील मुकदमे से पीछे हट गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।
महुआ मोइत्रा के वकील ने 'हितों के टकराव' (conflict of interest) की वजह से मुकदमे से खुद को अलग कर दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होनी है।

'कंफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट' की वजह से छोड़ा केस
सुनवाई के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को महुआ मोइत्रा के खिलाफ सबूत उपलब्ध करवाने वाले वकील जय अनंत देहाद्राई ने दावा किया कि महुआ मोइत्रा के वकील गोपाल शंकरनारायण का इस मामले में 'कंफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट' है।
गौरतलब है कि झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने वकील जय अनंत देहाद्राई से मिले सबूतों के आधार पर महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत और अन्य उपहार लेने के आरोप लगाए हैं।
जज ने कहा- 'मैं स्तब्ध हूं!'
इस मामले की सुनवाई के दौरान देहाद्राई ने कहा, 'कल वरिष्ठ वकील ने मुझे फोन किया और कुत्ते की वापसी के बदले में मुझसे सीबीआई की शिकायत वापस लेने को कहा.....'। इसपर जस्टिस दत्ता ने कहा कि 'मैं स्तब्ध हूं! क्या यह सच है कि इस मामले में आप प्रतिवादी के संपर्क में थे?'
मैंने प्रतिवादी के वकील से बात करने की कोशिश की थी- महुआ के वकील
इसपर टीएमसी सांसद के वकील ने जवाब दिया, 'मैंने अपनी क्लाइंट से बात की और कहा कि मैं जय को जानता हूं। मुझे कोशिश करने दे और उनसे बात की।' इसके बाद जस्टिस दत्ता ने कहा कि क्योंकि शंकरनारायण ने मध्यस्थ की भूमिका निभाने का प्रयास किया, इस वजह से वे इस मामले में वादी के वकील के रूप में पेश होने के पात्र नहीं हैं।
मोइत्रा का का कुत्ते के लिए चल रहा है झगड़ा
सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई को महुआ मोइत्रा का पूर्व पार्टनर माना जाता है। दोनों के बीच पालतू कुत्ते को लेकर झगड़ा चल रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने टीएमसी सूत्रों के हवाले से बताया है कि पिछले 6 महीनों में मोइत्रा ने जय अनंत के खिलाफ कथित रूप से आपराधिक अतिक्रमण, चोरी, अश्लील संदेश और दुर्व्यवहार के लिए पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई हैं।
निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर से तुरंत कार्रवाई की मांग की
शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के तुरंत बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स (ट्विटर)पर पोस्ट लिखा, 'जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस की सांसद भ्रष्टाचार के व्हिसलब्लोअर जय अनंत देहाद्राई जी को प्रभावित करने की कोशिश और दबाव डाल रही हैं, आज दिल्ली हाई कोर्ट में सांसद के वकील ने मान लिया....यह चोरी और सीनाजोरी है। लोकसभा स्पीकर इस पर तुरंत कार्रवाई जरूरी है।' उन्होंने लोकसभा स्पीकर को यह ट्वीट टैग किया है।
महुआ मोइत्रा का संसद में 'प्रश्न पूछने के लिए रिश्वत' वाला विवाद क्या है?
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी एमपी महुआ मोइत्रा पर एक बिजनेसमैन के हित के लिए रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया है। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ताल ने इस मामले को ससद की एथिक्स समिति को सुनवाई के लिए भेज दिया है।
दुबे ने आरोप लगाया है कि उन्हें देहाद्राई ने महुआ के खिलाफ इस मामले में काफी 'प्रभावी' सबूत दिए गए हैं, जिससे पता है कि महुआ को सवाल पूछने के लिए रिश्वत और उपहार मिले हैं। गौरतलब है कि दुबई में रहने वाले जिस बिजनेसमैन के हित के लिए महुआ पर काम करने का आरोप लगा है, वहा उद्योगपति गौतम अडाणी का प्रतिद्वंद्वी है और आरोप है कि इसके माध्यम से महुआ ने अडाणी और मोदी सरकार दोनों को सदन में टारगेट किया।
आरोप तो यहां तक कि उस बिजनेसमैन को महुआ ने अपने संसद से जुड़े लॉगइन और पासवर्ड भी उपलब्ध करवाए। रिपोर्ट के मुताबिक उस बिजनेसमैन ने हलफनामा देकर इन आरोपों की पुष्टि भी की है।












Click it and Unblock the Notifications