'क्या दूसरा बृजभूषण तैयार कर रही सरकार?', अब DDCA प्रेसिडेंट पर आगबबूला हुईं महुआ मोइत्रा

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने खेल निकायों पर नियंत्रण को लेकर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता महिलाओं का यौन शोषण करने के लिए ही इन पदों की जिम्मेदारी लेते हैं।

Mahua Moitra Attacks On DDCA President

Mahua Moitra On Rohan Jaitley: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा ने दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली पर हमला बोला है। उन्होंने रोहन जेटली के खिलाफ यौन शोषण के मामले पर कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए भाजपा पर भी हमला बोला है। बता दें कि रोहन जेटली भाजपा के दिग्गज और दिवंगत नेता अरुण जेटली के पुत्र हैं।

क्या दूसरा बृजभूषण तैयार कर रही सरकार?: महुआ मोइत्रा
उन्होंने कहा कि क्या भाजपा नेता और रिश्तेदार महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के लिए प्रभाव का इस्तेमाल करते हैं। क्या वे महिलाओं का शोषण करने के लिए खेल निकायों को नियंत्रित करते हैं। सत्ता में बैठी केंद्र सरकार इसे दबाने की कोशिश कर रही है। क्या दूसरे बृजभूषण शरण सिंह बनाने की तैयारी चल रही है? लोकपाल इंदु मल्होत्रा ​​खामोश क्यों हैं?

गृह मंत्री गुप्त बैठक कर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे: महुआ
महुआ मोइत्रा ने कहा कि माननीय गृह मंत्री जी या खाप पंचायत के नेता? कानून की उचित प्रक्रिया को दरकिनार कर गुप्त बैठकों में पहलवानों/डब्ल्यूएफआई जैसे गंभीर मुद्दों को निपटाने का प्रयास क्यों कर रहे हैं? साथ ही डीडीसीए के अध्यक्ष यौन उत्पीड़न मामले को भी दबाने की कोशिश की जा रही है।

क्या आपको अभी भी हनी पसंद है रोहन जेटली: महुआ मोइत्रा
महुआ मोइत्रा ने रोहन जेटली के हनीट्रैप वाले आरोपों पर जवाब देते हुए लिखा कि क्या आपको अभी भी हनी पसंद है। बता दें कि महुआ मोइत्रा अडानी और बृजभूषण के मुद्दे पर भी लगातार ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोल रही थीं।

अब समझिए क्या है मामला?
दरअसल, डीडीसीए प्रेसिडेंट रोहन जेटली के खिलाफ एक महिला ने चार महीने पहले यौन शोषण का आरोप लगाया था और सरकार से कार्रवाई की मांग की थी। रोहन जेटली पर ज्योत्सना साहनी नाम की एक महिला ने यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत बीसीसीआई (BCCI) से भी की गई थी। हालांकि, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिला ने अब एक बार फिर से पत्र लिखा है और न्याय की मांग की है। महिला के पत्र सामने आने के बाद ही महुआ मोइत्रा ने रोहन जेटली को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। महिला ने कहा कि चार महीने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला है।

महिला ने रोहन जेटली पर क्या आरोप लगाए थे
रिपोर्ट के मुताबिक रोहन जेटली और महिला की पहली मुलाकात साल 2021 में हुई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि DDCA के अध्यक्ष ने महिला के भावनात्मक रूप से कमजोर होने का फायदा उठाया और उनका यौन शोषण किया। रिपोर्ट में ये भी कहा है कि रोहन द्वारा महिला से शादी का वादा किया गया साथ ही अपनी पत्नी को तलाक देने की बात भी कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+