Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'बलात्कारियों को संस्कारी कहने वाले BJP विधायक को फिर मिला टिकट, ये है गुजरात मॉडल', महुआ मोइत्रा का तंज

'बलात्कारियों को संस्कारी कहने वाले BJP विधायक को फिर मिला टिकट, ये है गुजरात मॉडल', महुआ मोइत्रा का तंज

Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के "गुजरात मॉडल" पर तंज कसा है। भाजपा ने अपने गोधरा विधायक को गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 में फिर से टिकट दिया है। ये वही भाजपा विधायक हैं, जिन्होंने बिलकिस बानो के दोषी बलात्कारियों-हत्यारों को 'संस्कारी ब्राह्मण' कहा था। इस पर बात पर महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, ''गोधरा विधायक, जिन्होंने बिलकिस बानो के दोषी बलात्कारियों-हत्यारों को 'संस्कारी ब्राह्मण' कहा था, उन्हें भाजपा द्वारा फिर से नामांकित किया गया है। ये है गुजरात मॉडल। नफरत करो, मार डालो और फिर इनाम पाओ।''

Recommended Video

    Gujarat Election 2022: BJP के गुजरात मॉडल को लेकर क्या बोलीं Mahua Moitra |वनइंडिया हिंदी |*Politics
    Mahua Moitra

    बता दें कि बिलकिस बानो के दोषी, जो जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे, उन 11 लोगों को 15 अगस्त को राज्य सरकार ने केंद्र की मंजूरी के साथ 'अच्छे व्यवहार के कारण' 15 साल के बाद रिहा कर दिया था। इस रिहाई के खिलाफ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में कई याचिका भी डाली है। इस याचिका में 11 बलात्कारियों की रिहाई को चुनौती दी है और फैसले को वापस लेने की मांग की गई है। मामले में अगली सुनवाई 29 नवंबर को तय की गई है।

    भाजपा विधायक चंद्रसिंह राउलजी ने दोषियों के रिहाई के कुछ दिनों बाद कहा था, ''बलात्कारी, अच्छे लोग थे। ब्राह्मण हैं। और ब्राह्मणों को अच्छे 'संस्कार' के लिए जाना जाता है। हो सकता है कि उन्हें घेरने और उन्हें सजा देने की किसी की गलत मंशा रही हो।'' भाजपा विधायक चंद्रसिंह राउलजी के इस बयान की कड़ी आलोचना की गई थी। इस बयान के कारण कई विपक्षी दलों ने नाराजगी जताई थी और निंदा की थी।

    तेलंगाना की सत्तारूढ़ टीआरएस के नेता वाई सतीश रेड्डी ने कहा था, "बीजेपी अब बलात्कारियों को 'अच्छे संस्कार वाले आदमी' बोलती है। एक पार्टी के रूप में वह और कितना नीचे गिरेंगे। यह एक पार्टी का अब तक का सबसे निचला स्तर है।''

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+