'मैडम अगर संसद में कुछ खतरे में है तो वो लोकतंत्र है', महुआ मोइत्रा ने कसा निर्मला सीतारमण पर तंज

नई दिल्ली, 29 जुलाई। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने जिस तरह से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा उसको लेकर गुरुवार को संसद में खूब हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां तक कि स्मृति ईरानी ने इस पूरे मामले को लेकर लोकसभा में सोनिया गांधी पर सीधा हमला बोला। यही नहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि वह लोकसभा में काफी काफी आक्रामक थीं, उन्होंने हमारी पार्टी की सांसद को डराया और धमकाया। सोनिया गांधी ने पछतावा दर्शाने की बजाए आक्रामक रुख दिखाया। निर्मला सीतारमण के इस बयान पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पलटवार किया है।

mahua

महुआ मोइत्रा ने कहा कि संसद में सिर्फ लोकतंत्र डरा हुआ महसूस कर रहा है। महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करके लिखा, अफसोस की बात है कि वित्त मंत्री ने पहले दिन संसद में जीएसटी में बढ़ोत्तरी को अनदेखा करते हुए एक पूर्व सुनियोजित बहस पर ध्यान दिया। मैं कहना चाहती हूं कि मैडम आजकल संसद में एकमात्र खतरा लोकतंत्र को है। बता दें कि गुरुवार को संसद में में अधीर रंजन चौधरी के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। जिस तरह से सोनिया गांधी पर स्मृति ईरानी ने हमला बोला उसपर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर मैंने कुछ गलत कहा है तो मुझे फांसी पर चढ़ा दीजिए, लेकिन सोनिया गांधी को आप इसमे क्यों घसीट रहे हैं।

Recommended Video

    BJP MP Rama Devi की Sonia Gandhi पर विवादित टिप्पणी | Rashtrapatni Row | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    जिस तरह से स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी पर संसद में हमला बोला उसपर नाराज सोनिया गांधी ने पलटवार करते हुए कहा था कि डोंट टॉक टू मीं, यानि मुझसे बात मत करो। सोनिया गांधी के इस बयान का हवाला देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि सोनिया गांधी ने सदन के भीतर गुस्सा आक्रामकता दिखाई, उन्होंने लोकसभा में संसद के सदस्य को डराने की कोशिश की। इस पूरे प्रकरण के बाद कांग्रेस ने एक आधिकारिक बयान जारी करके स्मृति ईरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

    कांग्रेस ने बयान जारी करके कहा, स्मृति ईरानी ने सांसद व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अमर्यादित व्यवहार किया, उन्हें अपमानजनक शब्द कहे। जब सोनिया गांधी भाजपा की सांसद रमा देवी से बात कर रही थीं तो स्मृति ईरानी ने अपमानजनक लहजे में सोनिया गांधी के लिए अपशब्द कहे। सोनिया गांधी ने शांत लहजे में उनसे कहा कि मैं आपसे बात नहीं कर रही हूं तो स्मृति ईरानी ने चिल्लाकर कहा, यू डोंट नो मी, व्हू एमआई (आप मुझे नहीं जानती है, मैं कोन हूं)। ये कौन सी मर्यादा है,र क्या एक सांसद साथी से बात नहीं कर सकती। स्मृति ईरानी राजनीतिक तरीके से अपनी बात कर सकती हैं। स्मृति ईरानी राजनीतिक तरीके से अपनी बात रख सकती हैं। वे एक वरिष्ठ सांसद और पार्टी की अध्यक्ष के साथ इस तरह से हेकलिंग वाले रवैये पर क्यों उतारू हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+