महुआ मोइत्रा के संसद से निष्कासन की सिफारिश, एथिक्स पैनल को 6:4 से बहुमत

TMC MP Mahua Moitra: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर 'कैश फॉर क्वेरी' के आरोपों पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से स्वीकार कर लिया है। एथिक्स कमेटी ने सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की है।

सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों की जांच कर रही संसदीय आचार समिति ने संसद से उनके निष्कासन की सिफारिश को मंजूरी दे दी। सूत्रों ने कहा कि छह सदस्यों ने सिफारिश के पक्ष में और चार ने इसके खिलाफ मतदान किया।

Mahua Moitra Ethics Panel

वहीं कांग्रेस सांसद परनीत कौर उन छह सांसदों में से एक हैं, जिन्होंने इस मसौदे का समर्थन किया। समिति की सिफारिश कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी जाएगी।

'कैश फॉर क्वेरी' केस पर एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि महुआ मोइत्रा पर आरोप को लेकर कमेटी ने रिपोर्ट तैयार की है। आज बैठक में रिपोर्ट पर चर्चा हुई और इसे अपनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। कल एक विस्तृत रिपोर्ट हम लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दी जाएगी।

बता दें कि ड्राफ्ट रिपोर्ट में उनके कार्यों को अत्यधिक आपत्तिजनक, अनैतिक, जघन्य और आपराधिक पाते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने का सुझाव दिया गया था।

वहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा सांसद और लोकसभा की आचार समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी ने कहा, "परनीत कौर (कांग्रेस सांसद) ने सच्चाई का साथ दिया। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी सही सोचने वाला व्यक्ति महुआ मोइत्रा का समर्थन करेगा।"

इधर, मसौदे का समर्थन करने वाली कांग्रेस सांसद परनीत कौर को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, "पंजाब हमेशा भारत के सम्मान और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खड़ा रहा है। आज एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+