एक्ट्रेस माहिरा खान को पाकिस्तानी एक्टर ने जबरन किया Kiss
नई दिल्ली। सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म कर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस एक बार फिर से विवादों में उलझ गई हैं। पहले रणबीर कपूर के साथ सिगरेट पीती हुई माहिरा खान की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे लेकर फैंन से उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इस बार एक अवार्ड फंक्शन के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वो फिर से सूर्खियों में छा गई हैं। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान पाकिस्तानी एक्टर द्वारा जबरन किस किए जाने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

माहिरा का वीडियो वायरल
17वें लक्स स्टाइल अवार्ड फंक्शन के दौरान माहिरा खान को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड माहिरा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। माहिरा अवार्ड लेने स्टेज पर पहुंची। स्टेज पर सीनियर एक्टर जावेद शेख और एक्ट्रेस मावरा हुसैन उन्हें सम्मानित करने के लिए पहले से मौजूद थे। इस दौरान एक्टर जावेद शेख ने माहिरा को जबरन किस करने की कोशिश की, जिसे लेकर माहिरा के फैंस नाराज हो गए।

पाकिस्तानी एक्टर की हरकत से लोग नाराज
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही लोग जावेद पर तंज कसने लगे। हालांकि माहिरा को लोगों की ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्वीट कर जावेश शेख का बचाव किया। माहिरा ने ट्वीटर पर लिखा कि सुबह उठकर देखा तो सोशल मीडिया पर बेकार की चीजें वायरल हो रही हैं। उन्होंने लोगों को फटकार लगाते हुए लिखा कि कुछ भी मुद्दा बनाकर खबर न बनाएं। जावेद शेख को हर कोई जानता है। वह हम सभी के लिए मेंटर है और उन्हें काफी पसंद करते हैं।

रणबीर कपूर के साथ फोटो हो चुकी है वायरल
हालांकि विवादों में रहने वाली माहिरा की पहले भी तस्वीर वायरल हो चुकी है। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ वो सिगरेट पीती हुई देखी गई थी। बैकलेस कपड़ों में रणबीर के साथ उनकी ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी। लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था।

सिंगर पापोन ने नाबालिग बच्ची को जबरन किया किस
हाल ही में सिंगर पापोन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो एक म्यूजिकल शो के नाबालिग कंटेस्टेंट को किस करते नजर आए। इस बात का खुलासा पापोन के उस वीडियो से हुआ, जो उन्होंने खुद अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications