Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पहली बार किक से स्टार्ट होने वाली 'जीप', अनोखे जुगाड़ से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा ने कर दिया ये वादा

मुंबई, 23 दिसंबर: देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपनी नेकदिली के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा अपने ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं, जो लोगों को काफी प्रभावित करता है। अब उन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र के एक पिता की तरफ से जुगाड़ से बनाई गाड़ी की वीडियो शेयर की है, जिसको देखकर आनंद महिंद्रा इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उस शख्स को बोलेरो देने की पेशकश कर दी।

जुगाड़ जीप से प्रभावित आनंद महिंद्रा

जुगाड़ जीप से प्रभावित आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा को महिंद्रा के मालिक के साथ अनोखी कहानियां शेयर करने के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने स्क्रैप मेटल से चार पहिए की गाड़ी बनाने वाले एक शख्स का शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महाराष्ट्र के व्यक्ति दत्तात्रेय लोहार ने कम शिक्षा के बावजूद एक ऐसी गाड़ी को बनाया, जो किक से स्टार्ट होती है। कबाड़ को जोड़कर बनी इस गाड़ी से आनंद महिंद्रा इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अब उस शख्स को अपनी कंपनी की गाड़ी ऑफर कर दी।

कबाड़ की चीजों से तैयार हुई अनोखी जीप

कबाड़ की चीजों से तैयार हुई अनोखी जीप

यूट्यूब चैनल हिस्टोरिकानो के मुताबिक कबाड़ की चीजों से इस जीप को तैयार करने वाले दत्तात्रेय लोहार ने बताया कि अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने इस अनोखी जीप को तैयार किया है। 45 सेकंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि "यह स्पष्ट रूप से किसी भी नियम से मेल नहीं खाता है, लेकिन मैं अपने लोगों के सरल स्वभाव और कम से कम क्षमताओं की प्रशंसा करना कभी बंद नहीं करूंगा। यह अपने सफर के प्रति उनका जुनून है।" साथ ही उन्होंने लिखा कि जीप की फ्रंट ग्रिल का जिक्र नहीं करना।

गाड़ी के फ्रंट ग्रिल से आती है महिंद्रा जीप की याद

गाड़ी के फ्रंट ग्रिल से आती है महिंद्रा जीप की याद

दरअसल, जुगाड़ से बनी इस गाड़ी का फ्रंट ग्रिल महिंद्रा जीप की याद दिला रही है, जिसके बाद उन्होंने इसके बदले बोलेरो की उस शख्स को पेशकश भी की है। अपने अगले ट्वीट में महिंद्रा के मालिक ने बताया कि स्थानीय अधिकारी जल्द या बाद में उसे वाहन चलाने से रोक देंगे, क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन करता है। मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें इसके बदले में बोलेरो की पेशकश करूंगा। हमें प्रेरित करने के लिए उनकी रचना को महिंद्रा रिसर्च वैली में प्रदर्शित किया जा सकता है, क्योंकि 'संसाधन' का अर्थ है कम संसाधनों में अधिक करना।

बाइक की तरह कीक से स्टार्ट होती है जीप

बाइक की तरह कीक से स्टार्ट होती है जीप

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को 36 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। साथ ही हजारों की संख्या में लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है, जिसमें कोई उनके भावनाओं की तारीफ कर रहा है, तो कोई उस गाड़ी बनाने वाले के जज्बे की। बता दें कि महाराष्ट्र के देवराष्ट्र गांव के दत्तात्रेय लोहार ने 60 हजार रुपए करके करके इस जीप को तैयार किया है। यह गाड़ी बाइक की तरह कीक से स्टार्ट होती है। वहीं इसमें बाइक का ही इंजन लगा है। व्यक्ति ने अपने बेटे की खातिर इस अनोखी गाड़ी को बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+