VIDEO : आनंद महिंद्रा के रोंगटे खड़े हुए ! 100 साल के पूर्व आर्मी ऑफिसर को देख कही दिल छूने वाली बात

भारतीय सेना के अधिकारी हमेशा इंस्पायर करते हैं। 100 वर्षीय पूर्व सैन्य अधिकारी को देखकर आनंद महिंद्रा के रोंगटे खड़े हो गए। Mahindra goosebumps Ex Indian Army Officer 100 Year Govind Swamy

मुंबई, 03 अक्टूबर : भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी को देखने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा रोमांचित हो उठे। उन्होंने वीडियो ट्विटर पर शेयर कर लिखा, सूबेदार मेजर [गोविंद] स्वामी, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक रहे हैं। उनके 100 वें जन्मदिन पर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय सेना के सात सैन्य जनरलों के साथ-साथ हमारे गुरुओं के सम्मान को स्थायी करने की भारतीय परंपरा को निर्देशित किया है। जब उन्होंने सलामी दी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। यह मेरी मंडे मोटिवेशन है।

महिंद्रा कहां का कार्यक्रम देख रोमांचित हुए

महिंद्रा कहां का कार्यक्रम देख रोमांचित हुए

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक सूबेदार मेजर गोविंद स्वामी के 100वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस कार्यक्रम का आयोजन मद्रास सैपर्स द्वारा बेंगलुरु में किया गया था।

सलामी देख महिंद्रा के रोंगटे खड़े !

सलामी देख महिंद्रा के रोंगटे खड़े !

महिंद्रा ने 100 साल के पूर्व आर्मी ऑफिसर को अपना "मंडे मोटिवेशन" करार दिया। उन्होंने लिखा कि जब सूबेदार मेजर गोविंद स्वामी ने कार्यक्रम में अधिकारियों को सलामी दी तो उनके रोंगटे खड़े हो गए।

स्वामी सात जनरलों के ड्रम इंस्ट्रक्टर

स्वामी सात जनरलों के ड्रम इंस्ट्रक्टर

उद्योगपति महिंद्रा ने कहा कि सूबेदार मेजर स्वामी ने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय सेना के सात जनरलों को ड्रम इंस्ट्रक्टर के रूप में निर्देश दे चुके हैं। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में अधिकारियों का एक समूह सूबेदार मेजर स्वामी को उनकी कार से नीचे उतरने में मदद करता दिख रहा है।

गोविंद स्वामी अधिकारियों से हाथ मिलाते हैं

गोविंद स्वामी अधिकारियों से हाथ मिलाते हैं

महिंद्रा ने गोविंद स्वामी की जो वीडियो शेयर की है, इसमे देखा जा सकता है कि बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद सेवानिवृत्त अधिकारी गोविंद स्वामी वहां खड़े अधिकारियों से हाथ मिलाते है। इसके बाद उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाया जाता है।

सूबेदार मेजर स्वामी ने अधिकारियों को सलामी दी

सूबेदार मेजर स्वामी ने अधिकारियों को सलामी दी

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार से उतरने के कुछ सेकंड के बाद, गोविंद स्वामी को एनडीए के सम्मान समारोह में ले जाया जाता है। महिंद्रा के मंडे मोटिवेशन वाली वायरल क्लिप के अंत में सूबेदार मेजर स्वामी अधिकारियों को सलामी देते देखे जा सकते हैं।

नीचे देखिए वीडियो---

स्वामी की सलामी, महिंद्रा के रोंगटे खड़े हुए

वीडियो ट्विटर पर शेयर कर महिंद्रा ने लिखा, सूबेदार मेजर [गोविंद] स्वामी, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक रहे हैं। उनके 100 वें जन्मदिन पर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय सेना के सात सैन्य जनरलों के साथ-साथ हमारे गुरुओं के सम्मान को स्थायी करने की भारतीय परंपरा को निर्देशित किया है। जब उन्होंने सलामी दी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। यह मेरी मंडे मोटिवेशन है।

स्वामी विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित

स्वामी विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित

गौरतलब है कि नेशनल डिफेंस एकेडमी में पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक सब मेजर स्वामी को उनके 100वें जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने भी ट्विटर पर पूर्व सैन्य अधिकारी गोविंद स्वामी के प्रतिमा अनावरण समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "मद्रास सैपर्स में "हनी कैप्टन गोविंदस्वामी। इन्हें विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) से सम्मानित किया जा चुका है।

नीचे देखें सेना का ट्वीट

हैट्स ऑफ सैल्यूट

सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी गोविंद स्वामी एक आइकन और ड्रिल के प्रतीक हैं। वह गणतंत्र/सेना दिवस परेड की "सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते की ट्रॉफी" जीतने के पीछे एमईजी की ताकत रहे हैं। महिंद्रा का ट्वीट देखने के बाद यूजर्स में एक ने कहा, 'मेरे छोटे भाई ने भी उनके निर्देशन में ड्रिल की। 56वां कोर्स (1976/79)। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हाल के सभी रक्षा प्रमुख एक साथ उनके सहपाठी रह चुके हैं।" एक अन्य यूजर ने कहा, "वास्तव में दिल को छू लेने वाला पल है।" सूबेदार मेजर गोविंदा स्वामी को जिस तरह से सम्मानित किया गया, उसे देखकर कुछ लोग खुश हुए। एक यूजर ने लिखा, 'हैट्स ऑफ सैल्यूट'। एक अन्य ने लिखा, "क्या भावुक क्षण है। मेरी आंखों में आँसू हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+