कानपुर की तलत ने किया रामायण का उर्दू तर्जुमा, बोलीं- बहुत अच्छा लग रहा है
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानुपर की रहने वाली डॉ माही तलत सिद्दीकी ने रामायण का उर्दू में अनुवाद किया है। डॉ माही का कहना है वो अपने इस प्रोजक्ट पर काफी वक्त से काम कर रही थीं और आज जब उन्होंने इसे पूरा कर लिया है तो काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। माही ने कहा कि तमाम दूसरी मजहबी किताबों की तरह रामायण भी लोगों को भाईचारे और शान्ति से रहने को कहती है और रामायण को पढ़ते हुए उन्होंने बहुत सुकून महसूस किया।

माही तलत सिद्दीकी के परिचित और आसपास के लोग इसे एक अच्छी पहल बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि माही ने आपसी सद्भाव का एक नमूना सबसे सामने पेश किया है। पूरी रामायण का उर्दू में अनुवाद करने पर माही को बधाईयां भी मिल रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications