महेश्वर पेरी ने विवेक बिंद्रा को लेकर किया बड़ा खुलासा, IIPM वाले अरिंदम को भी कर चुके हैं एक्सपोज

Maheshwer Peri disclose Vivek Bindra: इन दिनों दो मशहूर मोटिवेशनल स्पीकरों के बीच लड़ाई जबरदस्त सुर्खियों में है। संदीप माहेश्वरी ने मशहूर बिजनेसमैन विवेक बिंद्रा पर घोटाले का आरोप लगाया है। अब करियर 360 के फाउंडर महेश्वरी पेरी भी इस विवाद में कूद पड़े हैं।

बीते दिनों संदीप माहेश्वरी ने विवेक बिंद्रा के खिलाफ घोटाले को लेकर कई दावे किए थे। अब महेश्वर पेरी ने इन दावों पर अपनी बात रखी है। पेरी का कहना है कि इस मामले पर उनकी नजर 10 दिन वाले एमबीए कोर्स के जरिये गई।

Maheshwer Peri

महेश्वर पेरी ने विवेक बिंद्रा की वेबसाइट पर जाकर बैलेंसशीट डाउनलोट कर डेटा को जांचा। इसके बाद उनका सिर ही घूम गया। इस शीट में एक साल में 172 करोड़ और दो सालों में 308 करोड़ का रेवेन्यू था।

इसके बाद उन्होंने विवेक बिंद्रा के डॉक्टरेट को लेकर भी काफी रिसर्च की। फिर उन्होंने बिंद्रा के 1 लाख से 20 लाख वाले दावे के वीडियो को भी जांचा। अब उनका कहना है कि अगर बिंद्रा इतने करोड़ रुपये कमा रहे हैं तो अपने कर्मचारियों को भला इतनी कम सैलरी क्यों दे रहे। ऐसे में जरूर कुछ तो गड़बड़ है।

दरअसल, महेश्वर पेरी वो इंसान हैं, जिन्होंने आईआईपीएम बिजनेस स्कूल की रैंकिंग में डेटा और प्लेसमेंट रिकॉर्ड में गड़बड़ी का खुलासा किया था। साल 2008 में पेरी ने आउटलुक में एक कॉलम लिखा, जिसमें बताया गया कि कैसे शिक्षा का व्यवसाय छात्रों के लिए जहरीला होता जा रहा है।

ये लोग फर्जी विदेशी गठजोड़ कर रहे हैं। और ये समस्या किसी एक संस्थान तक ही सीमित नहीं है। इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया था कि वे किसी भी एक संस्थान के खिलाफ नहीं लिखेंगे। इसके बाद आईआईपीएम के खिलाफ 6 सालों तक लंबी कानूनी ल़ड़ाई चली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+