बीजेपी के लिए महेश प्रताप सिंह लाएंगे राजपूत वोट!
महेश प्रताप सिंह ने हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। राजस्थान में राजपूतों की नाराजगी दूर करने के लिए बीजेपी ने महेश प्रताप सिंह को शामिल किया है। वे पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं, लेकिन पिछले 11 सालों से कांग्रेस में थे। अब मेवाड़ में बीजेपी के लिए महेश प्रताप सिंह वोट मांगते दिखाई दे
जयपुर। राजस्थान में दल बदल का खेल जारी है। कांग्रेस-बीजेपी के नेता मौका देखकर पार्टी का चोला बदल रहे हैं। इस बार मेवाड़ के कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह ने बड़ा झटका दिया है। महेश प्रताप सिंह ने हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। राजस्थान में राजपूतों की नाराजगी दूर करने के लिए बीजेपी ने महेश प्रताप सिंह को शामिल किया है। वे पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं, लेकिन पिछले 11 सालों से कांग्रेस में थे। अब मेवाड़ में बीजेपी के लिए महेश प्रताप सिंह वोट मांगते दिखाई देंगे।

नाथद्वारा सीट से महेश प्रताप सिंह लड़ेंगे चुनाव?
मेवाड़ के राजसमंद की नाथद्वारा सीट पर लंबे समय से बीजेपी काबिज रही है। वहां के विधायक कल्याण सिंह का देहांत हो जाने के कारण सीट अभी खाली है।ऐसे में माना जा रहा है कि महेश प्रताप सिंह इस सीट के लिए अपनी दावेदारी जता सकते हैं। चुनावी दौर में नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला रफ्तार पकड़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में ऐसे मामलों में और भी इजाफा होगा। अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट नहीं आई है। टिकट का दावा करने वाले का नाम कटने पर दलबदल का खेल और तेज हो जाएगा। लेकिन दल बदल की ये राजनीति पार्टियों के लिए कितनी सार्थक और उन्हें कितनी मजबूती देने वाली होगी। इस सवाल का जवाब 11 दिसंबर को ही मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications