रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर के बाद महेश भट्ट के ट्वीट, कहना क्या चाहते हैं?

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के डेढ़ महीने बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर कराई है। जिसमें उन्होंने रिया पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं कंगना रनौत और कुछ दूसरे लोगों ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर भी सवाल किए हैं। इस बीच महेश भट्ट के किए कुछ ट्वीट भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। हाल के दिनों में, खासतौर से रिया पर एफआईआर के बाद किए उनके ट्वीट को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

28 जुलाई को किए ट्वीट

28 जुलाई को किए ट्वीट

सुशांत के पिता ने 28 जुलाई को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर कराई है। रिया को कथित तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड बताया गया है। महेश भट्ट के साथ रिया के रिश्तों को लेकर भी कई तरह की बाते हैं। महेश भट्ट ने 28 जुलाई को दो ट्वीट किए हैं। जिसमें रेल की पटरियों का फोटो है। एक में उन्होंने लिखा है, एक लंबा सफर तय कर चुका हूं। लेकिन कहा? ये पता नहीं है। एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा है- दुनिया के बनाए रस्तों में उलझने कम ना थी और जब चला खुद बनाके रास्ता तो तो दुनिया उलझ गई।

ट्वीट पर लोगों ने उठाए सवाल

29 जुलाई को किए ट्वीट में भट्ट ने कहा है, वापस लौटने के लिए कोई दुनिया नहीं है। फिर भी हमें वापस लौटना होगा और इस बिखरी दुनिया को एक बार फिर से ईंट से ईंट जोड़कर बनाना होगा। महेश भट्ट् के इन ट्वीट्स पर कई यूजर्स ने सवाल किए हैं कि आखिर वो कहना क्या चाहते हैं।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सत्यमेव जयते | वनइंडिया हिंदी
     महेश भट्ट पर कंगना ने लगाए हैं आरोप

    महेश भट्ट पर कंगना ने लगाए हैं आरोप

    कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद महेश भट्ट, करण जौहर और कई सितारों पर सवाल खड़े किए हैं। कंगना समेत कई लोग सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कई लोगों से मामले में पूछताछ हो चुकी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+