कम बोलने वाले धोनी को है रात में बड़बड़ाने की आदत, बीवी साक्षी ने खोला राज, Video वायरल
नई दिल्ली, 05 जुलाई। क्रिकेट की दुनिया का बहुत बड़ा नाम है महेंद्र सिंह धोनी, विकेट के पीछे हो या आगे धोनी जब भी आए कमाल करके गए लेकिन मैदान के बाहर हो या मैदान के बाहर धोनी हमेशा शांत ही नजर आते हैं लेकिन अब उनके बारे में एक बड़ा खुलासा उनकी धर्मपत्नी साक्षी रावत धोनी ने किया है। दरअसल 4 जुलाई को धोनी और साक्षी की शादी को 11 साल पूरे हो गए हैं, इस खास मौके पर साक्षी का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

'नींद में भी खेल के बारे में बड़बड़ाते रहते हैं धोनी'
जिसमें साक्षी ने पति धोनी से जुड़ी काफी मजेदार बातें शेयर की हैं। साक्षी ने कहा कि धोनी का दिमााग बहुत तेज है, वो हमेशा अपने आप को बिजी रखते हैं और इसलिए वो खाली समय में वीडियो गेम खेला करते हैं, उन्हें PUBG की ऐसी बुरी आदत लगी है कि वो नींद में भी उसके बारे में बातें करते रहते हैं, या यूं कह लीजिए कि वो नींद में भी खेल के बारे में बड़बड़ाते रहते हैं। साक्षी ने कहा है कि कभी-कभी तो मुझे भ्रम हो जाता है कि शायद वो मुझसे बातें कर रहे हैं लेकिन नहीं वो तो नींद में भी खेल के बारे में बोलते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
साक्षी का ये मजेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग उस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने भी वीडियो पर काफी फनी कमेंट किए हैं। लोगों ने लिखा है कि यकीन नहीं होता कि जो धोनी जागते हुए कम बोलता है, वो नींद में बड़बड़ाता है।

महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी को एक विनटेज कार गिफ्ट की
बता दें कि अपनी 11वीं शादी की सालगिरह पर महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी को एक विनटेज कार गिफ्ट की है। साक्षी और धोनी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून के एक होटल में शादी की थी। साक्षी मूल रूप से उत्तराखंड की हैं और धोनी झारखंड के रहने वाले हैं। शादी के एक दिन पहले ही साक्षी-धोनी की सगाई हुई थी।
पहली मुलाकात होटल में हुई थी
कहते हैं कि साक्षी और माही की पहली मुलाकात एक होटल की पार्टी में हुई थी। उस होटल में साक्षी इंटर्न थीं, जबकि धोनी उस होटल में रूकने के लिए आए थे, जहां धोनी को साक्षी ने पहचाना नहीं था। हकीकत पता होने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों प्यार करने लगे और इसके बाद इन्होंने शादी कर ली, आज दोनों को शादी से एक बेटी जीवा है।












Click it and Unblock the Notifications