महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल से की मुलाकात, भाजपा के साथ गठबंधन के दिए संकेत

श्रीनगर। झारखंड और जम्मू-कश्मीक चुनाव के नतीजे आये एक हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन जम्मू-कश्मीर में नयी सरकार का रास्ता अभी तक साफ नहीं हुआ है। पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आज सरकार बनाने की संभावनाओं को लेकर राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की।

mehbooba mufti

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से मुलाकात के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजें बंटे होने के साथ निर्णयात्मक भी है। हालांकि उन्होंने सरकार बनाने के बनाने के अपने पत्ते अभी खोलने से इनकार किया। लेकिन उन्होंने कहा कि उनके पास 55 विधायकों का समर्थन हैं। लेकिन वह जम्मू-कश्मीर के लोगों के फैसले का सम्मान करना चाहती हैं।

वहीं मुफ्ती ने अपने बयान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी कई बार जिक्र करते हुए उनकी योजनाओं की सराहना की है। ऐसे में संकेत ये मिल रहे हैं कि महबूबा मुफ्ती ने भाजपा के साथ सरकार बनाने के रास्ते को खोल रखा है। वहीं उन्होंने सरकार बनाने का दूसरा विकल्प महागठबंधन के विकल्प से इनकार नहीं किया है।

वहीं पीडीपी प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के सारे विकल्प खुले हैं और महागठबंधन भी विकल्प हो सकता है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के त्रिशंकु नतीजों को देखते हुए राज्यपाल एनएन वोहरा ने शुक्रवार को पीडीपी और बीजेपी से सरकार बनाने के मुद्दे पर मुलाकात करने कहा था।

गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी के महासचिव राम माधव ने राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की थी। उधर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के नेता सलमान सोज ने कहा राज्य में सरकार बनाने का खेल पेचीदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+