महबूबा मुफ्ती ने पूछा- भारत-पाक के बीच तनाव से हमेशा J&K ही क्यों प्रभावित होता है

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा है कि, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में हमेशा जम्मू-कश्मीर ही क्यों प्रभावित होता है। सरकार करतारपुर कॉरिडोर खोल रही है लेकिन रावलकोट का रास्ता बंद है। महबूबा मुफ्ती ने करतारपुर कॉरिडोर खोले को लेकर हो रही कवादयों पर सवाल खड़े किए हैं।

mahbooba mufti Jammu & Kashmir India Pakistan Kartarpur corridor Rawalakot

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए महबूबा ने कहा कि, मैं हमेशा से कहती हूं कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में हमेशा जम्मू-कश्मीर ही क्यों प्रभावित होता है। करतारपुर कॉरिडोर खोल दिया जाएगा, रावलकोट का रास्ता बंद है, उरी भी कभी-कभी बंद कर दिया जाता है। मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि अटारी-वाघा बॉर्डर खुला रहता है, करतारपुर कॉरिडोर खुलेगा, लेकिन जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव होगा, जम्मू-कश्मीर ही क्यों प्रभावित होता है।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा था कि राज्य में गठबंधन सरकार के समय भाजपा जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगाना चाहती थी और हुर्रियत के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती थी, लेकिन उन्होंने अपनी सरकार में ऐसा नहीं होने दिया। बांडीपोरा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से अलगाववादियों को दबाने का प्रयास करना चाहती थी। मगर उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसी कार्रवाई की इजाजत नहीं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+