Mahatma Gandhi: आज महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि, पढ़ें प्रेरणा देने वाले उनके 10 अनमोल विचार
Mahatma Gandhi: इसी दिन 30 जनवरी को 1948 में, शाम 5:12 बजे, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को तीन बार प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई और पंद्रह मिनट बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनको गोली नाथूराम गोडसे ने मारी थी।

Mahatma Gandhi 75th Death Anniversary: हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 30 जनवरी को 75वीं पुण्यतिथि है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जाता है। प्यार से इनको 'बापू' कहा जाता है। इनका पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी था। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली के बिड़ला भवन में नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर की गई थी। महात्मा गांधी भारत और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। महात्मा गांधी सत्य,अहिंसा, सरलता के एक असाधारण व्यक्तित्व थे। उनके आदर्शों का दुनिया भर में माना जाता है। आज महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि हम आपके साथ उनके 10 अनमोल विचार साझा कर रहे हैं।
1. खुद में वो बदलाव लाइए, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं: महात्मा गांधी
2. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन: महात्मा गांधी
3. प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं उसमें सबसे नम्र है। जहां प्रेम है वहां जीवन है: महात्मा गांधी
4. व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं बल्कि उसके चरित्र से की जाती है: महात्मा गांधी
5. नारी को अबला कहना अपमानजनक है। यह पुरुषों का नारी के प्रति अन्याय है: महात्मा गांधी
6. ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है, यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है: महात्मा गांधी
7. खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो: महात्मा गांधी
8. कोई काम करने से पहले विचार कीजिए, अगर आप सही राह पर हैं तो सफलता आप की है: महात्मा गांधी
9. एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं: महात्मा गांधी
10. मैं मरने के लिए तैयार हूं, पर ऐसी कोई वजह नहीं है जिसके लिए मैं मारने को तैयार हूं: महात्मा गांधी












Click it and Unblock the Notifications