162 MLA Parade: भाजपा के साथ नहीं जाने की विधायकों ने ली शपथ
मुबंई। महाराष्ट्र में सियासी ड्रामा अपने चरम पर है। प्रदेश में फडणवीस सरकार के खिलाफ एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस के विधायकों की परेड हुई। इसके लिए तमाम विधायक होटल हयात पहुंचे। इस परेड में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल सहित कई दिग्गज नेता भी पहुंचे थे। परेड के दौरान तमाम विधायकों ने भाजपा के साथ नहीं जाने की शपथ ली। साथ ही तमाम विधायकों ने अंबेडकर जिंदाबाद के नारे लगाए।

LIVE Feed
यहां पर हम महाराष्ट्र की जनता के लिए एकजुट हुए हैं। प्रदेश में बिना बहुमत वाली सरकार का गठन हुआ है। कर्नाटक, गोवा, मणिपुर में भाजपा के पास बहुमत नहीं था, लेकिन फिर भी भाजपा ने यहां सरकार बनाई। हमे बहुमत साबित करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जिन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है वह आदेश जारी नहीं कर सकतेहैं। फ्लोर टेस्ट के दिन मैं 162 से अधिक विधायक लेकर आउंगा। यह गोवा नहीं है, महाराष्ट्र है- शरद पवार
विधायकों की परेड में अशोक चव्हाण ने कहा कि हम यहां पर सिर्फ 162 नहीं बल्कि 162 से अधिक हैं। हम सभी लोग सरकार का हिस्सा होंगे। मैं सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने भाजपा को रोकने के लिए इस गठबंधन की अनुमति दी। राज्यपाल को हमे सरकार बनाने के लिए न्योता देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications