महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती पर बोले PM मोदी, कहा- स्वामी जी के रास्ते से करोड़ों लोगों में हुआ आशा का संचार
महर्षि दयानंद सरस्वती जी की आज 200वीं जयंती है। इस मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में एक समारोह आयोजित किया गया।

भारत में आर्य समाज के संस्थापक व समाज-सुधारक स्वामी महर्षि दयानंद सरस्वती जी की आज 200वीं जयंती है। इस मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने सालभर चलने वाले इस समारोह का उद्घाटन किया और आर्य समाज के लोगों को संबोधित भी किया है। पीएम मोदी इस अवसर पर खास यज्ञ आयोजन में भी सम्मिलित हुए।
पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
- पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद के दिखाए रास्ते से ही आज करोड़ों लोगों में आशा का संचार हुआ है, उनका यही मानना था कि हमें ही विश्व को विकास की ओर ले जाना चाहिए।
- पीएम मोदी ने कहा कि महर्षि दयानंद ने आगे आकर वेदों के बोध को समाज में पुनर्जीवित किया। पीएम ने कहा कि महर्षि दयानंद जी ने सामाजिक भेदभाव ऊंच-नीच और छुआछूत जैसे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाया था।
- पीएम मोदी ने कहा कि यह अवसर ऐतिहासिक है और भविष्य के इतिहास को निर्मित करने का है। यह पूरे विश्व के मानवता के भविष्य के लिए प्रेरणा का फल है।
- पीएम मोदी ने कहा कि जब स्वामी जी का जन्म हुआ था तब देश सदियों की गुलामी से कमजोर पड़ कर अपनी आभा, तेज, आत्मविश्वास सब कुछ खोता चला जा रहा था।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महर्षि जी ने समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव का भी विरोध किया। उन्होंने महिला शिक्षा के लिए कार्यक्रम शुरू किया। करीब 150 साल पहले वह इन बुराइयों के खिलाफ खड़े हुए थे।
बता दें कि इस कार्यक्र में में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अर्जुन राम मेघवाल और मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहीं।












Click it and Unblock the Notifications