#MaharashtraBandh: महाराष्ट्र में उग्र प्रदर्शन, खौफ में ऑटो चालक, मेट्रो सेवा भी प्रभावित

Recommended Video

      Bhima Koregaon Violence: Schools and colleges shut in Mumbai | वनइंडिया हिंदी

      मुंबई। महाराष्ट्र बंद का आज व्यापक असर देखने को मिल रहा है, मुंबई समेत 13 जिलों में जमकर उत्पात मचा है। सबसे ज्यादा प्रभावित यातायात हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने बस को काफी नुकसान पहुंचाया है इसलिए बस सर्विस को कई इलाकों में बंद कर दी गई है, जिससे सबसे ज्यादा स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उग्र और हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए ऑटो चालक भी आज काम नहीं कर पा रहे हैं। इस प्रदर्शन के बारे में मुलुंड के ऑटो चालकों ने कहा कि वो डर के मारे अपना ऑटो आज निकाल नहीं रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर आज ऑटो निकाला तो उनका विरोध होगा और हमले भी हो सकते हैं।

      महाराष्ट्र में उग्र प्रदर्शन, खौफ में ऑटो चालक, लोग परेशान

      गौरतलब है कि ऐसी खबरें हैं कि आज प्रदर्शनकारियों ने अभी तक 15 बेस्ट की बसों में तोड़-फोड़ की है, जिसके कारण कांदीवली-अकुर्ली, डिंडोशी-हनुमान नगर, चांदीवली-संघर्ष नगर, खैरानी रोड-साकीनाका, साहर कार्गो, मुलुंड चेक नाका, जीजामाता नगर रुट पर बस सर्विस रोक दी गई है। वेस्टर्न रेलवे ने जानकारी दी है कि फिलहाल गोरेगांव को आने-जाने वाली ट्रेनों की सेवाएं दोबारा बहाल कर दी गई हैं। हालांकि, ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं।

      महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा

      दरअसल भीमा-कोरेगांव हिंसा के बाद प्रदर्शनकारियों ने पिछेल 12 घंटे से अधिक समय से रेल पटरी को ब्लाक कर रखा था। महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा और राज्यभर में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली स्थित महाराष्ट्र भवन की सुरक्षा बड़ा दी गई है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों के द्वारा मुबंई के असल्फा और घाटकोपर स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं रोक दी गई हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+