मुंबई का वॉकहार्ट अस्पताल कंटेनमेंट जोन घोषित, 3 डॉक्‍टर और 26 नर्स पाए गए Coronavirus पॉजिटिव

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से राज्य का हाल बेहाल है। प्रदेश में इस महामारी की चपेट में अबतक 690 मरीज आ चुके हैं, वहीं 45 लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। इसी बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित वॉकहार्ट अस्पताल के कुछ कर्मचारियों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को नियंत्रण क्षेत्र (Containment Zone) घोषित कर दिया गया है।

मुंबई का वॉकहार्ट अस्पताल कंटेनमेंट जोन घोषित, 3 डॉक्‍टर और 26 नर्स पाए गए Coronavirus पॉजिटिव

किसी को भी अस्‍पताल में आने या यहां से बाहर जाने की अनुमति नहीं है जब तक की दो बार जांच करने पर टेस्‍ट नेगेटिव न आ जाये। बता दें की वॉकहार्ट अस्‍पताल मुंबई सेंट्रल इलाके में स्थित है। यहां बतौर नर्स कार्य करने वाली 26 नर्सों और तीन डॉक्‍टरों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 270 नर्सों और कुछ अन्‍य रोगियों का टेस्‍ट किया गया है।

जिन लोगों का टेस्‍ट नेगेटिव आएगा उन्‍हें ही यहां से बाहर जाने दिया जाएगा। जिनका पॉजिटिव आएगा उन्‍हें अलग रखने की व्‍यवस्‍था की जाएगी। लेकिन अस्‍पताल के कार्यो का संचालन पहले की तरह ही जारी रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पहले इस अस्‍पताल में एक मरीज को इलाज के लिये भर्ती करवाया गया था जिसे सीने में दर्द की शिकायत थी। जांच में पता चला था कि ये मरीज कोरोना संक्रमित था और चार दिन तक इस अस्‍पताल में रहा था। संभावना है कि इस रोगी की वजह से ही अस्‍पताल में अन्‍य लोगों तक ये संक्रमण पहुंचा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+