महाराष्ट्र में बुधवार को पहुंच सकता है मानसून, 8 जून से 10 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई। महाराष्ट्र और आस-पास के इलाकों में कल यानी बुधवार को मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने से पहले मुंबई समेत आस-पास के इलाकों में सोमवार को भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश की वजह से जगह-जगह जलजमाव की खबरें सामने आई। मौसम विभाग की मानें तो मुंबई समेत कई इलाकों में अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं। यहां अनुमान से ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है। 8 जून से 10 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने बारिश के साथ तेज तूफान की भी आशंका जाहिर की है। मौसम का अनुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मुंबई में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है। खास तौर से वीकेंड में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications