महाराष्ट्र में जन्मा दो सिर वाला विचित्र बच्चा, डॉक्टर भी देखकर रह गए हैरान

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में सिविल हॉस्पिटल में दो सिर वाला बच्चा पैदा होना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बच्चे की झलक पाने के लिए काफी लोग अस्पताल में जमा हो गए थे। दो धड़, दो सिर वाले बच्चे का जन्म सोलापुर में गुरूवार को हुआ। बच्चे का इलाज नवजात शिशु आईसीयू में चल रहा है। सोलापुर में इस तरह का बच्चा पैदा होने वाली यह पहली घटना का दावा हॉस्पिटल के डीन डॉ. सुनील घाटे ने किया है।

maharashtra unique child born in solapur

मामला महाराष्ट्र के सोलापुर का है। यहां विडी घरकुल इलाके में रहने वाली एक महिला को छत्रपति सर्वोपचार शासकीय हॉस्पिटल में बुधवार को महिला को भर्ती कराया गया था। इस महिला की डिलीवरी होनी थी इसलिए महिला की मेडिकल चेअकप कर प्रसूति से पहले सोनाग्राफी की गई थी। इस समय दंपति को डॉक्टरों ने पहले से दो सिर वाला बच्चा होने की संभावना जाहिर की थी।

गुरुवार की सुबह महिला का सिजेरियर प्रोसेस के जरिए डिलीवरी कराई गई। बच्चे के दो दिल, दो सांस नलिका, दो हाथ, दो पैर, एक लीवर और दो किडनी हैं। इस बच्चे को हॉस्पिटल KB ब्लॉक में नवजात शिशु ICU वार्ड में रखा गया है। बच्चे को ऑक्सीजन, सलाइन व दवाईयां दी जा रही है, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

ऐसी बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस तरह का बच्चा लाखों में एक पैदा होता है। डीन डॉ. सुनील घाटे के मार्गदर्शन में बालरोग विभाग के प्रमुख डॉ. शाकिरा सावस्कर, सहयोगी प्राध्यापक डॉ. सुदर्शन चक्रे बच्चे का उपचार कर रहे हैं। स्त्रीरोग विभाग प्रमुख डॉ. विद्या तिरणकर के मार्गदर्शन में यह सिजर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+