महाराष्ट्र के पालघर निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब गिरा, एक व्यक्ति की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर के डोंगारी इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब गिर जाने की वाजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद राहत व बचाव दल मौके पर पहुंचा हुआ है। स्लैब को हटाने के काम किया जा रहा है ताकि अगर कोई भी फंसा हो तो उसको बाहर निकाला जा सके। हालांकि स्लैब में कोई और फंसा है या नहीं इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

Maharashtra: under construction building slab collapsed at Dongari in Palghar, One dead

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि काफी दिनों से बिल्डिंग के निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें कई मजूदर काम कर रहे थे। लेकिन अचानक सोमवार को बिल्डिंग का एक स्लैब गिर गया। जिसकी चपेट में एक व्यक्ति आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया है जिसकों इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया जा रहा है।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बिल्डिंग के किस हिस्से का स्लैब गिरा और क्यों गिरा। क्या निर्माण में कोई लापरवाही बरती गई थी या फिर कोई और कारण है। घटना के बाद से मौके पर भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गए हैं। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें- 62 साल के कारोबारी पर रेप का आरोप, युवती ने की बच्चे के DNA टेस्ट की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+