गाड़ी चलाते-चलाते सो गया टैक्सी ड्राइवर, महिला यात्री ने खुद चलाई कार, वीडियो किया शेयर
गाड़ी चलाते-चलाते सो गया टैक्सी ड्राइवर, महिला यात्री ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में उबर टैक्सी का एक ड्राइवर कार चलाते-चलाते सो गया। सफर कर रही महिला यात्री ने उसे कई बार जगाने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं उठा तो आखिर महिला ने खुद की कार चलाई। महिला पुणे से मुंबई जा रही थी, जब उसके साथ ये वाकया पेश आया। महिला यात्री ने ट्विटर पर ये पूरा घटनाक्रम बताया है और वीडियो भी शेयर की है।

मामला 21 फरवरी का
तेजस्विनी नाम की महिला ने ड्राइवर का वीडियो और पूरी कहानी ट्विटर पर पोस्ट की और उबर कंपनी से इसकी शिकायत भी की है। मामला 21 फरवरी का है। 28 साल की तेजस्विनी दिव्या नाइक ने बताया कि 21 फरवरी को उन्होंने पुणे से मुंबई के लिए उबर कैब बुक की थी। जैसे ही चलना शुरू किया तो ड्राइवर फोन पर बात करने लगा। ड्राइवर लगातार फोन पर बात करता रहा तो मैंने उसे फोन से बात करने से रोका। उसने फोन रखा तो उसे नींद आने लगी। रास्ते में लगातार झपकी लेते देख महिला ने कार की स्टेयरिंग खुद संभालने का फैसला लिया और कार चलाकर मुंबई पहुंची।

एक्सीडेंट होने से बचा
तेजस्विनी एक राइटर हैं और फिल्मों के लिए कहानी लिखती हैं। तेजस्विनी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ड्राइवर कार चलाते हुए सो जा रहा था। एक बार तो कार दूसरी कार से टकराते-टकराते बची। मैंने ड्राइवर से कहा कि अगर उसे सोना हो तो थोड़ी देर मैं ड्राइव कर लेती हूं। पहले तो उसने मना किया लेकिन बाद में मैंने स्टेयरिंग संभाल ली।
तेजस्विनी ने बताया कि मैंने ड्राइवर को सोने को कहा लेकिन वह फोन पर बात करने लगा। आखिर में जब वह सो गया तो मैंने सबूत के लिए उसकी फोटो क्लिक की और वीडियो भी बनाया। बाद में तेजस्विनी ने उबर को टैग करके यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
उबर ने ड्राइवर को किया सस्पेंड
इस बारे में जब तेजस्विनी ने उबर से शिकायत की तो ईमेल पर जवाब मिला कि ड्राइवर को उबर की ओर से सस्पेंड कर दिया गया है। उबर ने इस घटना पर दुख जताते हुए माफी भी मांगी है। सोशल मीडिया पर तेजस्विनी के इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications