दिल्ली-महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों में आज सुूूबह लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

दिल्ली-महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों में आज सुबह लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Maharashtra And Delhi Fire broke today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में रविवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटना सामने आई है। दिल्ली में आज सुबह ओखला फेज -2 इलाके के संजय कॉलोनी में आग लगी है। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं महाराष्ट्र के ठाणे के खजुरी में आग लगने की धटना सामने आई है। ठाणे के खजुरी में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में लगी है। आग आज सुबह-सुबह अचानक लगी। इस हादसे में भी फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Recommended Video

    Delhi Fire: दिल्ली के Okhla Phase 2 में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं | वनइंडिया हिंदी
    Delhi Fire

    दमकल विभाग के कर्मचारी मौक पर मौजूद हैं। दिल्ली में 27 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद थी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने दोनों घटनास्थल की तस्वीरें जारी की है।

    दिल्ली में लगी आग पर दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा, ''हमें आग के बारे में 2 बजे फोन आया। यहां आग मध्यम श्रेणी में लगी थी। हादसा भीषण नहीं था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारणों का पता दिल्ली पुलिस लगाएगी। मौके पर 27 फायर टेंडर काम कर रहे हैं।''

    दिल्ली में ओखला फेज 2 के संजय कॉलोनी इलाके में लगी आग ने आसपास 186 झुग्गियों को जला दिया है। इसके अलावा कुछ गोदाम में भी आग लगी है। 30 से 40 लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जहां आग लगी है वो जगह हरकेश नगर मेट्रो स्टेशन के पीछे है।

    पुलिस ने कहा है कि कचरे के ढेर में लगी आग से इस इलाके में धीरे-धीरे आग फैल गई। पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया, कतरनों से यह आग लगी है। करीबन 20 से 22 झुग्गियां इसकी चपेट में आई हैं। एक ट्रक जल गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+