महाराष्ट्र: भिवंडी इलाके में 3 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
मुंबई। महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां तीन मंजिला इमारत ढह गई है और इसके चलते बगल में मौजूद कुछ चॉल भी चपेट में आ गए हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक एक की मौत हो गई है और रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों को बचा लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत में 5 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलने पर बचाव दल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

हादसा भिवंडी के रसूलाबाग इलाके की है। बचाव दल लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है। मौके पर फायर बिग्रेड की गाडि़यां भी है। आला अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग पहले से खाली थी। अबतक किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications