महाराष्ट्र: कार रेसिंग ने ली तीन की जान, रात 1 बजे बर्थ-डे सेलिब्रेट करने निकले थे दो कार में 10 दोस्त

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में दोस्ती की हुल्लड़बाजी के दौरान कार रेसिंग करना तीन लोगों की मौत का सबब बन गया। कार रेसिंग कर रहे टीनएजर्स का एक्सीडेंट हो गया जिसमें तीन की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना के बाद दोस्तों ने अपने मोबाइल फोन तोड़ दिए ताकि इस घटना की जानकारी किसी को न मिले। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को पहले ही दे दी थी जिसकी वजह से कार रेसिंग का सच बाहर आया।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

मुंबई के ठाणे में कार रेंसिंग करने के दौरान तीन लोगों की मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर खालापुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बर्थ-डे सेलिब्रेशन के लिए लोनावला में दो कार में दस दोस्त सवार थे। लोनावला से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। एक्सप्रेस हाइवे पर कार रेसिंग के चलते यह घटना घटी। जिसमें स्वधा दुबे की मौत हो गई जबकि दो युवकों की मौत हो गई।

स्वरा का था बर्थ-डे, जश्न मनाने निकले थे दोस्त

स्वरा का था बर्थ-डे, जश्न मनाने निकले थे दोस्त

इस बारे में पुलिस ने जानकारी दी है कि स्वरा दुबे अपने दोस्तों के साथ लोनावला में दोस्त के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गई थी। स्वरा दुबे ठाणे के ब्रम्हांड सोसायटी में रहती थी और फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार देर रात लोनावला से ठाणे की ओर वापस लौटते समय मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर दोनों कार में कार रेसिंग की होड़ लगी। दो कार में पांच-पांच ऐसे दोस्त बैठे हुए थे। खालापुर के पास कार ओवरटेक के चक्कर में दूसरी कार से जा टकराई। इस सड़क दुर्घटना में स्वरा के साथ दो दोस्तों की भी मौत हो गई। साथ ही पोलो कार में बैठ दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं।

पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी

पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी

इस सड़क दुर्घटना के बाद पांचों दोस्तों को काफी बड़ा सदमा लगा, अपनी कार रेसिंग का गुस्सा सभी दोस्तों को आया। उस समय सभी दोस्तों ने काफी रोना-धोना किया और अपने अपने मोबाइल तोड़ दिए. जिससे घर में किसी को इस बात का पता नहीं चले। लेकिन वहां से गुजरनेवालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को पहले से सूचित कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+