Maharashtra: गिले-शिकवे भूलकर गर्मजोशी से मिले सुप्रिया सुले और देवेंद्र फडणवीस, वायरल हुई ये तस्वीर
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधायक पद की शपथ ले ली है, अब सभी विधायकों के शपथ लेने का सिलसिला शुरू हो गया है, फडणवीस के बाद छगन भुजबल, अजित पवार, जयंत पाटिल, बालासाहेब थोराट समेत अन्य विधायकों ने शपथ ली है। आपको बता दें कि प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलबंकर नए विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा विधायक कालिदास कोलबंकर नए प्रोटेम स्पीकर बने हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में उन्हें मंगलवार शाम पद की शपथ की दिलाई थी।
Recommended Video
गिले-शिकवे भूलकर गर्मजोशी से मिले सुप्रिया सुले और देवेंद्र फडणवीस
विशेष सत्र से पहले आज सुबह जब पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विधानसभा पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने बड़ी ही गर्मजोशी और मुस्कुराहट के साथ उनका स्वागत किया, दोनों के हाथ मिलाने की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा विषय बनी है।

फडणवीस ने शिवसेना पर गंभीर आरोप लगाए थे
मालूम हो कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। फडणवीस ने इस्तीफे से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की थी, जिसमें उन्होंने शिवसेना पर गंभीर आरोप लगाए थे। फडणवीस ने शिवसेना पर हमला बोलते हुए कहा था कि उद्धव ठाकरे की पार्टी ने हमें चुनाव से पहले कहा था कि वे किसी के भी साथ जाएंगे, जो उन्हें सीएम पद दे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनावों में स्पष्ट बहुमत गठबंधन को दिया गया और भाजपा को अधिकतम 105 सीटें मिलीं।

तीन दलों की ये सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी:फडणवीस
हमने शिवसेना के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन यह जनादेश बीजेपी के लिए था क्योंकि हमारे द्वारा लड़ी गई सभी सीटों में से 70 प्रतिशत सीटों पर भाजपा के विधायकों ने जीत दर्ज की। मुंबई में फडणवीस ने कहा, हमने लंबे समय तक शिवसेना का इंतजार किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और इसके बजाय कांग्रेस-राकांपा से बात की। फडणवीस ने कहा कि जिस पार्टी के प्रमुख किसी से मिलने के लिए ठाकरे निवास (मातोश्री) के बाहर कदम नहीं रखते थे वह सरकार बनाने के लिए खुद कांग्रेस और एनसीपी के घर चलकर गए, देवेंद्र फडणवीस ने इस दौरान कहा कि हम विपक्ष में बैठेंगे लेकिन जो सरकार तीन दलों की बनने जा रही है ये भी ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications