Maharashtra Board 10th Result: 13 जून को आएगा 10वीं का रिजल्ट, आधिकारिक ऐलान कल 11 बजे
मुंबई। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड फॉर सेकंडरी एंड हाई एजुकेशन ( MSBSHSE) की ओर से आयोजित कराई गए हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम 13 जून को आ सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि मंगलवार को बोर्ड इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका आधिकारिक ऐलान करेगा।
मंगलवार को महाराष्ट्र बोर्ड इस संबंध में पुणे में सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका आधिकारिक ऐलान करेगा। इससे पहले रिजल्ट को लेकर बोर्ड सोमवार को आधिकारिक ऐलान करने की तैयारी में था, लेकिन बोर्ड का कहना है कि रिजल्ट में इसलिए देरी हुई क्योंकि अभी तक सभी प्रश्नपत्रों का सुधार नहीं कर सका है। ऐसे में 10वीं का रिजल्ट 13 जून को दिन में एक बजे आएगा।

इसी कड़ी में ( MSBSHSE ) ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए छात्रों से कहा कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट mahresult.nic.in पर देख सकते हैं।
17 लाख से ज्यादा बच्चे हैं पंजीकृत
बता दें कि MSBSHSE की ओर से MHSSC (10वीं) की परीक्षा 7 मार्च से 29 मार्च के बीच संपन्न कराए गए थे। इस परीक्षा में 17 लाख 66 हजार बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था जिसमें 9,89,908 लड़के और 7,76,190 लड़कियां शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications