महाराष्ट्र: सांगली में भीषण सड़क हादसे में 6 कुश्ती पहलवानों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में 6 कुश्ती पहलवानों की मौत हो गई है। क्रूजर और टैक्टर की जबरदस्त टक्कर के चलते यह सड़क दुर्घटना घटी। दुर्घटना सांगली के वांगी में हुई है जिसमें 6 कुश्ती पहलवानों की मौत हो गई है और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह सड़क दुर्घटना रात एक बजे के करीब घटी है। सातारा के औंध से कुश्ती खेलकर क्रूजर गाड़ी से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गई।

Maharashtra six wrestlers killed five other injured a road accident sangli pune
maharashtra Six killed five injured in a road accident in sangli pune 6 wrestlers died

महाराष्ट्र के सांगली में स्थित शिरगांव फाटा के पास गन्ना ढोनेवाला ट्रैक्टर और क्रूजर की जोरदार टक्कर की वजह से यह दुर्घटना घटी है। इस घटना में विजय शिंदे, आकाश देसाई, शुभम घारगे, सौरभ माने, अविनाश गायकवाड और रणजीत धनवड़े कुश्ती पहलवानों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में पहलवानों की मौत से पूरे महाराष्ट्र के पहलवानों में शोक की लहर फैल गई है।

maharashtra Six killed five injured in a road accident in sangli pune 6 wrestlers died

इस घटना में बाकी 5 लोगों को मिरज के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानिक नागरिकों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+